समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
Showing posts with label new post on yoga day. Show all posts
Showing posts with label new post on yoga day. Show all posts

Thursday, June 25, 2015

देह का स्वास्थ्य आकर्षण बल और संगठन बाह्य संपदा की तरह होता है-पतंजलि योग साहित्य के आधार पर चिंत्तन लेख(fitnes, glamor, power and organigesion is outer assets in life-A Hindu hindu thought article based on patanjali yoga sahitya)

                              हमारा बाह्य रूप सारा संसार देखता है इसलिये उसे आकर्षक बनाये रखने का प्रयास भी करना चाहिये। मनुष्य के पास ढेर  सारा धन हो पर उसका रूप और आकृति प्रभावी न हो तो लोग उसकी तरफ आकर्षित नहीं होते।  बल न हो तो मनुष्य दूसरे की क्या अपनी ही रक्षा नहीं कर पाता। अधिकतर लोग धन संपदा के फेर में यह सोचकर पड़े रहते हैं कि भौतिक वैभव उन्हें प्रभावी बना देगा।  जिनके पास धन आ जाता है वह तो यही मानते हैं कि सर्वशक्तिमान की उन पर सारी कृपा है इसलिये पूरा समाज उसका सम्मान करेगा।  इसी सोच का परिणाम यह है कि हमारे देश में विकास के बढ़ते स्तर के साथ ही स्वास्थ्य, नैतिकता और बौद्धिक क्षमता में पतन देखा जा रहा है।  लोग छोटी बात पर भारी उत्तेजना में आकर वर्जित काम कर बैठते हैं।  संपत्ति के संग्रह हो जाने पर धनी लोग समाज से स्वयं को प्रथक मानते हैं। यही कारण है कि हमारे देश में सामाजिक संगठन कमजोर हो गये हैं। इसलिये समाज के हर वर्ग पर जीवन का संकट मुंह बायें खड़ा दिखता है।
पतंजलि योग साहित्य में कहा गया है कि----------------रूपलावण्यबलवज्रसंहननत्वानि कायसम्यत्।।                              हिन्दी में भावार्थ-रूप, देह की  आकृति, बल और वज्र जैसा संगठन कार्य संपत्ति है।
                              श्रीमद्भागवत् गीता में जिस कर्मयोग की प्रेरणा दी गयी है वह आध्यात्मिक रूप से दृढ़ होने के बाद सांसरिक विषयों में सक्रिय रहने की कला भी सिखाती है।  हमारे यहां कुछ लोग योग को केवल अध्यात्मिक तो कुछ दैहिक साधना मानते हैं पर इसके अभ्यास से साधक आंतरिक तथा बाह्य दोनों ही दृष्टि से मजबूत होता है। मनुष्य भले ही योग साधना एकांत में करे पर अपनी दिनचर्या में बाह्य तत्वों का भी अध्ययन करते रहना चाहिये। कर्म के बिना किसी का जीवन निर्वाह नहीं हो सकता इसलिये उसे अपने साथ सहयोगी या संगठन रखना ही होता है। जहां उसे अपनी देह का स्वास्थ्य, आकर्षण तथा बल बनाये रखने का प्रयास के साथ ही वअपने साथ जीवन क्षेत्र में सक्रिय सहयोगियों को संगठित करना चाहिये। देह का स्वास्थ्य, आकर्षण तथा संगठन भौतिक संपदा की तरह होता है, यह मानना चाहिये।
................................
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Sunday, June 21, 2015

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनायें-21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष हिन्दी चिंत्तन लेख(yog ko dincharya ka hissa banayeh(hindu hindi article on 21 june international yoga day, world yoga day,yoga divas,yoga divas)

                                    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशों में आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं।  अनेक प्रकार की चर्चायें चल रही हैं पर उनका संबंध इसके दैहिक लाभ से ही है।  इसके अध्यात्मिक शक्ति मिलने की बात बहुत कम लोग कर रहे हैं। योग साधक भी अनेक प्रकार हैं। एक तो वह जो कभी कभार ही करते हैं। दूसरे वह जो अक्सर करते हैं। ऐसे योग साधकों की संख्या नगण्य है जो इसे नियमित करते हैं। जिन लोगों के लिये यह एक आदत या नशा है पर मौसम की परवाह नहीं करते है। हम जैसे योग साधकों के लिये तो यह सुबह का नशा है। प्रातः अगर शुद्ध वायु का सेवन न करें तो पूरा दिन ऐसा लगता है जैसे कि नींद से उठे ही नहीं।
                                    हमारी दृष्टि से तो योग साधना के अभ्यास से शरीर का तेल निकल जाता है-डरने की बात नहीं जब हम पूर्ण साधना कर लेते हैं तब  शरीर में मक्खन बनने की अनुभूति भी आती है।  गर्मी में तो हवा चलती है इसलिये थोड़ी राहत मिलती है पर जब वर्षा ऋतु में  बादल मुंह फेरे रहते हैं तब तो आसनों के समय पसीना इस तरह निकलता है कि चिढ़ भी आने लगती है। शरीर में गर्मी लाने वाले आसनों से उस समय परहेज की जा सकती है पर तब यह आदत छूटने की आशंका से यह विचार छोड़ना पड़ता है।
                                    इस समय चहूं ओर योग साधना की बात हो रही है। अंग्रेजी महीना जून और भारतीय माह आषाढ़ एक साथ चल रहे हैं।  जब हम योग साधना करते हैं तब 21 जून विश्व योग दिवस वाली बात तो भूल ही जाते हैं। कभी कभी हवा राहत देती है तो कभी शरीर में इतनी उष्णता लगती है कि सोचते हैं जितना कर लिया ठीक है।  फिर हवा चलती है तो धीरे धीरे अपनी साधना भी बढ़ती है।  अंत में जब मंत्र जाप करते हैं तो मन में यह उत्साह पैदा होता है कि चलो हमने किसी तरह अपनी साधना तो पूरी कर ली। स्नान और पूजा से निवृत होकर जब चाय पीते समय टीवी पर कहीं योग का कार्यक्रम देखते हैं तभी ध्यान आता है कि हम भी यही कर आ रहे हैं।  इन कार्यक्रमों में योग स्थान देखकर लगता है कि काश! हम भी वहीं जाकर साधना करें। अब उन स्थानों तक पहुंचने के लिये रेल या बस यात्रा तो करनी ही होगी-तब यह सोचकर खुश होते हैं कि जहां भी कर ली वहीं ठीक है।
                                    आमतौर से लोग सुबह के भ्रमण या व्यायाम को योग के समकक्ष रखते हैं पर यह दृष्टिकोण उन्हीं लोगों का है जो इसे केवल शारीरिक अभ्यास के रूप में पहचानते हैं।  हमने अपने अभ्यास से तो यही निष्कर्ष निकाला है कि योग साधना के नियमपूर्वक आसनप्राणायाम और ध्यान करने से मानसिक तथा वैचारिक लाभ भी होते हैं।  अनेक लोग इसे धर्मनिरपेक्ष बताकर प्रचारित कर रहे हैं जबकि हमारी दृष्टि से योग स्वयं एक धर्म है।  विश्व में जितने भी संज्ञाधारी धर्म है वह वास्तव में आर्त भाव में स्थिति हैं जिसमें सर्वशक्तिमान से जीवन सुखमय बनाने के लिये प्रार्थना की जाती है। समय के साथ मनुष्य सांसरिक विषयों में निरंतर लिप्त रहने के कारण कमजोर हो जाता है इसलिये वह अपना मन हल्का करने के लिये आर्त भाव अपना लेता है जबकि योग से न केवल ऊर्जा का क्षरण रुकता है वरन नयी स्फूर्ति भी आती है इसलिये मनुष्य आर्त भाव की तरफ नहीं जाता। इसलिये वह सर्वशक्तिमान से याचना की बजाय उसे अध्यात्मिक संयोग बनाने का प्रयास करता है। यही कारण है कि सभी कथित धार्मिक विद्वान इसके केवल शारीरिक लाभ की बात कर रहे हैं ताकि लोग अध्यात्मिक रूप से इस पर विचार न करें।
------------------------

Sunday, June 14, 2015

सहज योग तो धर्म है-21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष हिन्दी चिंत्तन लेख(sahaj yog A religion-A hindi thought article on internation world day 21 june 2015)

                                    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशों में आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं।  अनेक प्रकार की चर्चायें चल रही हैं पर उनका संबंध इसके दैहिक लाभ से ही है।  इसके अध्यात्मिक शक्ति मिलने की बात बहुत कम लोग कर रहे हैं। योग साधक भी अनेक प्रकार हैं। एक तो वह जो कभी कभार ही करते हैं। दूसरे वह जो अक्सर करते हैं। ऐसे योग साधकों की संख्या नगण्य है जो इसे नियमित करते हैं। जिन लोगों के लिये यह एक आदत या नशा है पर मौसम की परवाह नहीं करते है। हम जैसे योग साधकों के लिये तो यह सुबह का नशा है। प्रातः अगर शुद्ध वायु का सेवन न करें तो पूरा दिन ऐसा लगता है जैसे कि नींद से उठे ही नहीं।
                                    हमारी दृष्टि से तो योग साधना के अभ्यास से शरीर का तेल निकल जाता है-डरने की बात नहीं जब हम पूर्ण साधना कर लेते हैं तब  शरीर में मक्खन बनने की अनुभूति भी आती है।  गर्मी में तो हवा चलती है इसलिये थोड़ी राहत मिलती है पर जब वर्षा ऋतु में  बादल मुंह फेरे रहते हैं तब तो आसनों के समय पसीना इस तरह निकलता है कि चिढ़ भी आने लगती है। शरीर में गर्मी लाने वाले आसनों से उस समय परहेज की जा सकती है पर तब यह आदत छूटने की आशंका से यह विचार छोड़ना पड़ता है।
                                    इस समय चहूं ओर योग साधना की बात हो रही है। अंग्रेजी महीना जून और भारतीय माह आषाढ़ एक साथ चल रहे हैं।  जब हम योग साधना करते हैं तब 21 जून विश्व योग दिवस वाली बात तो भूल ही जाते हैं। कभी कभी हवा राहत देती है तो कभी शरीर में इतनी उष्णता लगती है कि सोचते हैं जितना कर लिया ठीक है।  फिर हवा चलती है तो धीरे धीरे अपनी साधना भी बढ़ती है।  अंत में जब मंत्र जाप करते हैं तो मन में यह उत्साह पैदा होता है कि चलो हमने किसी तरह अपनी साधना तो पूरी कर ली। स्नान और पूजा से निवृत होकर जब चाय पीते समय टीवी पर कहीं योग का कार्यक्रम देखते हैं तभी ध्यान आता है कि हम भी यही कर आ रहे हैं।  इन कार्यक्रमों में योग स्थान देखकर लगता है कि काश! हम भी वहीं जाकर साधना करें। अब उन स्थानों तक पहुंचने के लिये रेल या बस यात्रा तो करनी ही होगी-तब यह सोचकर खुश होते हैं कि जहां भी कर ली वहीं ठीक है।
                                    आमतौर से लोग सुबह के भ्रमण या व्यायाम को योग के समकक्ष रखते हैं पर यह दृष्टिकोण उन्हीं लोगों का है जो इसे केवल शारीरिक अभ्यास के रूप में पहचानते हैं।  हमने अपने अभ्यास से तो यही निष्कर्ष निकाला है कि योग साधना के नियमपूर्वक आसन, प्राणायाम और ध्यान करने से मानसिक तथा वैचारिक लाभ भी होते हैं।  अनेक लोग इसे धर्मनिरपेक्ष बताकर प्रचारित कर रहे हैं जबकि हमारी दृष्टि से योग स्वयं एक धर्म है।  विश्व में जितने भी संज्ञाधारी धर्म है वह वास्तव में आर्त भाव में स्थिति हैं जिसमें सर्वशक्तिमान से जीवन सुखमय बनाने के लिये प्रार्थना की जाती है। समय के साथ मनुष्य सांसरिक विषयों में निरंतर लिप्त रहने के कारण कमजोर हो जाता है इसलिये वह अपना मन हल्का करने के लिये आर्त भाव अपना लेता है जबकि योग से न केवल ऊर्जा का क्षरण रुकता है वरन नयी स्फूर्ति भी आती है इसलिये मनुष्य आर्त भाव की तरफ नहीं जाता। इसलिये वह सर्वशक्तिमान से याचना की बजाय उसे अध्यात्मिक संयोग बनाने का प्रयास करता है। यही कारण है कि सभी कथित धार्मिक विद्वान इसके केवल शारीरिक लाभ की बात कर रहे हैं ताकि लोग अध्यात्मिक रूप से इस पर विचार न करें।
------------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

अध्यात्मिक पत्रिकायें

वर्डप्रेस की संबद्ध पत्रिकायें

लोकप्रिय पत्रिकायें